RSMBBS JEN 2022: Civil Degree Question Objection 2022 Notice Release यहां से करे प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSMBBS JEN 2022: Civil Degree Question Objection 2022 Notice Release यहां से करे प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति : बोर्ड द्वारा दिनांक 18-05-2022 को आयोजित कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022, (परीक्षा कोड-111,112,113,114,115,116) का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी या उसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 02-06-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 04-06-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति करने का लिंक नीचे टेबल में दिया हुआ है ।

RSMBBS JEN 2022: Civil Degree Question Objection 2022 Notice Release यहां से करे प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति
RSMBBS JEN 2022: Civil Degree Question Objection 2022 Notice Release यहां से करे प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति

JEN 2022: Civil Degree Question Objection 2022

परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः  आप सभी अभ्यर्थियों से विनती की जाती है कि आप बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।

JEN 2022: Civil Degree Question Objection Fees 2022

बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी sso आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियाँ करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न रू 100/- की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा।

Civil Degree JEN Question Objection 2022 Rules

शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 02-06-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 04-06-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें।

Civil Degree JEN Question Answer Objection 2022 Important Links

Notice Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Group Click Here

Leave a Comment