Free Day by Day modern affairs | Daily current affairs 5 September 2022 : नमस्कार दोस्तों आज 5 September 2022 Current Affairs in Hindi फिर से लेकर आएं हैं। इस लेख में हमने आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हैं। आप चाहें किसी भी राज्यस्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं कि तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए गए सभी प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Rajasthan Each day by day modern affairs in Hindi
दोस्तों यदि आप आने वाली पुलिस, फोरेस्ट गार्ड, रीट आदि परीक्षाओं कि तैयारी कर रहे हैं तो भी इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें। क्योंकि यह सभी प्रशन हमने दैनिक समसामयिकी के आधार पर तैयार किए हैं। यदि आप इन प्रश्नों का अध्ययन मन लगाकर करते हैं तो आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी। यह दैनिक समसामयिकी भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से संग्रहित किया गया है।
Free Day by Day modern affairs | Daily current affairs 5 September 2022
Q. : दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट भारत में कहां बनाए जाने की योजना है –
(a) भोपाल मध्यप्रदेश
(b) हजीरा गुजरात
(c) जोधपुर राजस्थान
(d) सूरत गुजरात
Ans: हजीरा गुजरात
व्याख्या – दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट भारत में हजीरा गुजरात में स्थापित किया जाएगा। यह भारत का पहला कार्बन फाइबर प्लांट होगा। यह प्लांट रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा बनाया जाएगा। इससे भारत में बढ़ते कार्बन प्रदुषण पद नियंत्रण किया जा सकेगा।
Q. : हाल ही में किस राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” शुरू की हैं –
(a) राजस्थान
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) मध्यप्रदेश
Ans: उत्तराखंड
व्याख्या – हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना में 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के मेधावी खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर दिया जाएगा। इस योजना में 3900 बालक बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
Q. : हाल ही में “ई-आवास पोर्टल” का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह
(c) अशोक गहलोत
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans: अमित शाह
व्याख्या – हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “ई-आवास पोर्टल” का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल का शुभारंभ भारतीय अर्धसैनिक बलों के लिए किया गया है।
Q. : हाल ही में भारतीय सेना और रूसी सेना के बिच कौनसा युद्धाभ्यास हुआ है?
(a) पैसेज सैन्य अभ्यास
(b) वोस्तोक सैन्य अभ्यास
(c) उपरोक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans: वोस्तोक सैन्य अभ्यास
व्याख्या – हाल ही में भारतीय सेना और रूसी सेना के बिच वोस्तोक सैन्य अभ्यास हुआ है। इस सैन्य अभ्यास में 50 हजार सैनिक हिस्सा लेंगे। वोस्तोक सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स की एक सैनिक टुकड़ी ने भी भाग लिया है।
Q. : हाल ही में “संसद टीवी” का नया CEO कौन बना है –
(a) उत्तपल कुमार सिंह
(b) महेंद्र सिंह
(c) रवि कपूर
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans: उत्तपल कुमार सिंह
व्याख्या – संसद टीवी का नया CEO हाल ही में उत्तपल कुमार सिंह को बनाया गया। इनसे पहले संसद टीवी के CEO रवि कपूर थे। जो अब इस पद से मुक्त हो गयें हैं।
Q. : हाल ही में कैशबैक क्रेडिट कार्ड किस बैंक के द्वारा लॉन्च किया गया है –
(a) Central Bank of India
(b) SBI
(c) HDFC
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans: SBI
व्याख्या – हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कैशबैक क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस कैशबैक क्रेडिट कार्ड से किसी भी ओनलाइन शॉपिंग साइट्स पर 5% अतिरिक्त छूट मिलेगी। कैशबैक क्रेडिट कार्ड लेने वालें उपभोक्ता को सालाना 999 रुपए का चार्ज देना होगा।
Q. : कहा पर देश का पहला नाईट स्काई अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा –
(a) दिल्ली
(b) लद्दाख
(c) उत्तर प्रदेश
(d) गुजरात
Ans: लद्दाख
व्याख्या – देश का पहला नाईट स्काई अभ्यारण्य लद्दाख में स्थापित किया जाने कि योजना है।
Q. : हाल ही में किसे “नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी” का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मनोनीत किया है –
(a) एम.के. व्यास
(b) डी.वाई. चंद्रचूड़
(c) डॉक्टर हेमंत
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: डी.वाई. चंद्रचूड़
व्याख्या – हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ को “नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी” का नया एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मनोनीत किया है।
Q. : हाल ही में जारी दुनिया कि अर्थव्यवस्था रेंकिंग में भारत कौनसे स्थान पर हैं –
(a) पांचवें
(b) सातवें
(c) तीसरे
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans: पांचवें
व्याख्या – हाल ही में जारी हुईं अर्थव्यवस्था रेंकिंग में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर आ गया है।
Q. : हाल ही में किस देश में होने वाली ‘विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप 2023’ को स्थगित किया गया है ?
(a) चीन
(b) जापान
(c) अमेरिका
(d) भारत
Ans: चीन
व्याख्या – हाल ही में चीन में होने वाली “विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप 2022 ” को स्थगित कर दिया गया है। यह चैम्पियन शिप 2025 तक स्थगित की गई हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको आज 5 September 2022 Current Affairs in Hindi को समझाया हैं। इन सभी सवालों की आसान भाषा में व्याख्या भी कि गई है। यदि आप पिछली करंट अफेयर पढ़ना चाहते हैं तो भी वह हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Must Read>>>
- Надежда Гришаева От Звезды Обруча До Успешного Предпринимателя
- Добившись впечатляющих успехов в мире баскетбола, Надежда Гришаева плавно перешла к созданию успешного тренажерного зала, ориентированного на укрепление здоровья и улучшение самочувствия самых разных клиентов
- Стримы казино онлайн казино в рейтинге
- Игровой Автомат Mega Don Онлайн В Анлим Казино Играть Онлайн
- Казино Анлим Официальный Сайт Вход Регистрация Игровые Автоматы Рабочее Зеркало Казино Unlim
Видеослоты и вознаграждения в онлайн-платформе риобет
Регистрация в казино на деньги