Rajasthan Police Constable Paper Leak : रीट परीक्षा में पेपर वायरल होने का मामला अभी तक शांत भी नही हुआ था कि राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर के स्क्रीन शॉट वायरल का मामला सामने आया है। ।झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरु की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
राठौड़ ने बताया कि इस मामले में 9 लोगों को चिन्हित किया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 14 मई की दूसरी पारी का पेपर निरस्त कर दिया गया है पुलिस कांस्टेबल 14 मई की दूसरी पारी में 4 जिलों के करीब 2.75 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे डीजीपी ने बताया कि 14 मई की दूसरी पारी का पेपर कैंसिल कर दिया गया है जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन 4 दिन 13 से 16 मई तक किया गया था जिसमें लगभग 8 पारियों में परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।
![Rajasthan Police Constable Paper Leak राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की 14 मई सेकंड पारी का पेपर कैंसिल](http://rajexamnews.com/wp-content/uploads/2022/05/20220516_225147-300x169.jpg)
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
एसओजी आठ लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया। राठौड़ ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 4 दिन परीक्षा आयोजित करवाई गई थी और अब 14 मई की द्वितीय पारी का पेपर रद्द कर दिया गया है पेपर रद्द करने का कारण मुख्य रूप से आउट होना बताया जा रहा है अब इस दिन की सेकंड पारी की परीक्षा दो बार आयोजित करवाई जाएगी ।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर
14 मई की दूसरी पारी का पेपर निरस्त, पेपर लीक होने के कारण पुलिस मुख्यालय ने लिया बड़ा फैसला, 14 मई की दूसरी पारी में चार जिलों के करीब 2.75 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल#Jaipur #rajasthanpoliceexam @PoliceRajasthan @jaipur_police pic.twitter.com/HciYt7jLJ1
— First India News (@1stIndiaNews) May 16, 2022
Must Read>>>
- Надежда Гришаева От Звезды Обруча До Успешного Предпринимателя
- Добившись впечатляющих успехов в мире баскетбола, Надежда Гришаева плавно перешла к созданию успешного тренажерного зала, ориентированного на укрепление здоровья и улучшение самочувствия самых разных клиентов
- Стримы казино онлайн казино в рейтинге
- Игровой Автомат Mega Don Онлайн В Анлим Казино Играть Онлайн
- Казино Анлим Официальный Сайт Вход Регистрация Игровые Автоматы Рабочее Зеркало Казино Unlim
Видеослоты и вознаграждения в онлайн-платформе риобет
Регистрация в казино на деньги