राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 3183 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए और 522 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Application form भरने की प्रक्रिया 23 जून से शुरू होकर 29 जून 2025 तक चलेगी।
राजस्थान पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को ऑफलाइन मोड (OMR based) में किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया इत्यादि से सम्बंधित विभिन्न जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Overview
विषय | विवरण |
---|---|
संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
भर्ती का नाम | राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 |
कुल पद | 3705 |
चयन प्रक्रिया का आधार | लिखित परीक्षा |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि | 29 जून 2025 तक |
अधिकारिक पोर्टल | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Notification Released
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 का official notification पहले 20 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें शुरुआत में 2020 पदों पर भर्ती प्रस्तावित की गई थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक चली थी।
लेकिन अब बड़ी खबर यह है कि विभाग ने इस भर्ती में 1685 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं, जिससे अब कुल रिक्तियां बढ़कर 3705 पद हो गई हैं। इसी वजह से Rajasthan Patwari Bharti 2025 के आवेदन फॉर्म Reopen कर दिए गए हैं। अब वे सभी योग्य अभ्यर्थी, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे 23 जून से 29 जून 2025 तक दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2024 क्वालिफाई की है।
साथ ही, जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करना है, उन्हें 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक Form Correction का मौका मिलेगा। वहीं, यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन वापस लेना चाहता है, तो उसे यह सुविधा 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक दी जाएगी।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Important Dates
Notification Release Date | 20 February 2025 |
Online Application form Date | 22 February to 23 March 2025 |
Date of reopening of online application | 23 June 2025 |
Last Date to Apply Online form | 29 June 2025 |
Date of Correction in application form | 30 June to 6 July 2025 |
Application Form Withdrawal | 7 July to 9 July 2025 |
Patwari Exam Date | 17 August 2025 |
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Age Limit
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। Age calculation की cut-off date 1 January 2026 रखी गई है, यानी अभ्यर्थी की आयु इस तारीख तक निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों (जैसे SC, ST, OBC आदि) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार relaxation दी जाएगी।
इसके अलावा, चूंकि पिछले 3 वर्षों से Patwari Exam आयोजित नहीं की गई है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को upper age limit में अतिरिक्त 3 वर्ष की general age relaxation भी प्रदान की गई है। यह छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगी।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Application Fees
RSMSSB Patwari Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले General category और राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को ₹600 का application fee देना होगा। वहीं राजस्थान के OBC, MBC, EWS, SC और ST category के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, सभी दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए भी ₹400 का ही शुल्क लागू है। उम्मीदवार online mode से शुल्क जमा कर सकते हैं, जिसमें Internet Banking, UPI, Credit Card या Debit Card जैसे विकल्प शामिल हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी ने पहले से ही OTR (One Time Registration) शुल्क जमा करा रखा है, तो उन्हें दोबारा कोई application fee देने की आवश्यकता नहीं होगी।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Vacancy Details
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area)
केटेगरी | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य वर्ग (General) | 1103 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 324 |
अनुसूचित जाति (SC) | 481 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 371 |
बारां जिले की सहरिया जाति | 26 |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | 715 |
अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | 163 |
अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area)
केटेगरी | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य वर्ग (General) | 263 |
अनुसूचित जाति (SC) | 28 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 231 |
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Qualification
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास RS-CIT या इससे मान्यता प्राप्त कोई equivalent computer course की qualification भी होनी चाहिए।
साथ ही, अभ्यर्थी को Common Eligibility Test (CET) Graduation Level परीक्षा भी उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
जो उम्मीदवार final year of graduation में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे written exam से पहले सभी अनिवार्य योग्यताएं पूरी कर लें।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Apply Process
RSMSSB Patwari Bharti 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:
- Step 1: सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की official website पर जाना होगा।
- Step 2: Website पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में Rajasthan Patwari Recruitment 2025 का notification खोलें और उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद अपनी eligibility (पात्रता) सुनिश्चित कर लें।
- Step 3: अब अपनी SSO ID और Password के माध्यम से SSO Rajasthan Portal में login करें।
- Step 4: Login करने के बाद Recruitment section में जाएं और “Rajasthan Patwari Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
- Step 5: अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी आदि को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
- Step 6: इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे –पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- Step 7: अब अपनी category के अनुसार application fee का भुगतान करें। पेमेंट आप Internet Banking, UPI, Credit/Debit Card से कर सकते हैं।
- Step 8: सभी डिटेल्स और documents चेक करने के बाद form को final submit करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Important Links
Start Rajasthan Patwari Recruitment 2025 form | 23 June 2025 |
Last Date Online Application form | 29 June 2025 |
Apply Online | Apply from here |
Official Notification | Notification-1st, Notification-2nd |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |