राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया। इस भर्ती में कुल 24.71 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 21.17 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन 53,749 पदों के लिए किया जा रहा है, यानी औसतन हर पद के लिए करीब 39 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। अब परीक्षा पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी केटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ जानने के लिए उत्सुक हैं, ताकि उन्हें अपने चयन की संभावना का अंदाजा लग सके। इस पोस्ट में इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) |
| Post Name | Group D Employee |
| Advt No. | 19/2024 |
| Vacancies | 53749 |
| Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level L-1 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan Class IV Employees Cut Off 2025 |
| Exam Mode | Offline |
| Exam Date | 19, 20, 21 September 2025 |
| Admit Card Release Date | 12 September 2025 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्य के 38 जिलों में किया गया। परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पारियों में हुई, जिसमें पहली पारी सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक रखी गई। यह परीक्षा बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक पूरी कराई गई।
इस भर्ती में कुल 21.17 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जो कि उपस्थिति के हिसाब से लगभग 85.68% रही। अब अभ्यर्थियों को आधिकारिक आंसर की का इंतजार है, जो कि परीक्षा के लगभग 15 दिनों के भीतर आरएसएसएसबी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करवाने का भी अवसर दिया जाएगा।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2025 में जारी होने की संभावना है। हालांकि, यह रिजल्ट पहले पटवारी और वीडीओ भर्ती परिणामों के बाद ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से ऑफिशियल कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को चयन की स्थिति का स्पष्ट अंदाजा हो सकेगा।
Rajasthan 4th Grade Category wise Expected Cut off
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की आधिकारिक कट ऑफ आरएसएसबी की वेबसाइट पर नवंबर 2025 तक जारी की जाएगी। लेकिन अभी लाखों उम्मीदवार अपनी संभावित कट ऑफ को लेकर उत्सुक हैं। अनुमान के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ लगभग 80 से 90 प्रश्न, ओबीसी के लिए 75 से 85 प्रश्न, वहीं ईडब्ल्यूएस और एमबीसी के लिए 70 से 80 प्रश्न तक रह सकती है। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के लिए कट ऑफ करीब 65 से 70 प्रश्न तक रहने का अनुमान है।
यह अनुमानित कट ऑफ केवल परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर तैयार की गई है। राजस्थान फोर्थ ग्रेड परीक्षा कुल 200 अंकों की थी, जिसमें उम्मीदवारों से 120 प्रश्न पूछे गए। इसलिए, जिन अभ्यर्थियों ने 80 या उससे अधिक प्रश्न सही किए हैं, वे सामान्य वर्ग में सुरक्षित माने जा सकते हैं, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए 70–80 प्रश्न सही होना चयन के लिए पर्याप्त हो सकता है। हालांकि, यह केवल एक संभावित कट ऑफ है और आधिकारिक कट ऑफ आरएसएसबी द्वारा परिणाम जारी होने के बाद ही घोषित की जाएगी।
| श्रेणी (Category) | Expected Cut Off |
| General | 80 to 90 Question |
| OBC | 75 to 85 Question |
| EWS | 70 to 80 Question |
| MBC | 70 to 80 Question |
| SC | 65 to 70 Question |
| ST | 65 to 70 Question |
How to Check Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025
- अपने ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
- होम पेज पर जाएँ और “Candidate Corner” विकल्प पर क्लिक करें।
- Candidate Corner में “Result” सेक्शन पर जाएँ और क्लिक करें।
- Result पेज में “Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही कैटेगरी-वाइज कट ऑफ की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आप इसमें अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ नंबर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Important Links
| Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 | संभावित ऊपर दी गई है |
| RSSB 4th Grade Result | View from here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |