Rajasthan 4th Grade Result 2025: राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी, यहां से चेक करें

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया था। इस भर्ती के लिए करीब 24.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से लगभग 21.17 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन दिनों तक चली यह परीक्षा कुल 6 शिफ्टों में आयोजित हुई।

परीक्षा के प्रश्नपत्र पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं और अब उम्मीदवारों को आधिकारिक आंसर की अगले सप्ताह तक मिलने की संभावना है। इस बीच, लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट कब जारी होगा? इसको लेकर लेटेस्ट अपडेट और डिटेल में जानकारी दी गई है।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB)
Post NameGroup D Employee
Advt No.19/2024
Total Posts53749
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level L-1
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan Class IV Employees Result 2025
Exam ModeOffline
Exam Date19, 20 and 21 September 2025
Result Release DatePossible in December 2025
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Latest News

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को प्रतिदिन दो शिफ्टों में किया गया। परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र पहले ही आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अब उम्मीदवारों को आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की अगले सप्ताह जारी होने का इंतजार है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की नवंबर 2025 में जारी की जाएगी।

यह परीक्षा राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा रही है, जिसमें करीब 21.17 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। आरएसएसबी का प्रयास है कि परीक्षा परिणाम जारी करने में 3 महीने से अधिक का समय न लगे। संभावना है कि राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट दिसंबर 2025 में जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड पहले पटवारी और वीडीओ भर्ती का रिजल्ट जारी करेगा, उसके बाद फोर्थ ग्रेड रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।

राजस्थान फोर्थ ग्रेड परीक्षा का परिणाम सबसे पहले पीडीएफ लिस्ट के रूप में जारी होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। इसके कुछ दिनों बाद स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 के अंत तक स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करवा दिया जाए, ताकि परिणाम प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

How to Check Rajasthan 4th Grade Result 2025

  • अपने ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होम पेज पर जाएँ और “Candidate Corner” सेक्शन ढूंढें।
  • Candidate Corner के अंदर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Result पेज में “Rajasthan 4th Grade Result 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, इसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची होगी।
  • अपनी रोल-नंबर जल्दी खोजने के लिए ब्राउज़र में Ctrl + F दबाकर रोल-नंबर टाइप करें।
  • चाहें तो पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Important Links

Rajasthan 4th Grade Result 2025 DateExpected in December 2025
Rajasthan 4th Grade Result 2025 PDFUpdate Soon
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment