राजस्थान में होने वाली चतुर्थ श्रेणी भर्ती उन बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। शुरुआत में 18,000 रुपए बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। परिवीक्षा काल में नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तय होगा। राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी की पूरी सैलरी और भत्ते की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Rajasthan 4th Grade Salary 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) |
| Post Name | Group D Employee |
| Advt No. | 19/2024 |
| Vacancies | 53749 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan 4th Grade Salary 2025 |
| Exam Date | 19, 20, 21 September 2025 |
| Result Release Date | Possible in December 2025 |
| Pay Scale | Pay Matrix Level L-1 (Rs.18,000 and Rs. 56,900) |
| RSSB Group D in Hand Salary | Approx. 30,000 per month |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 4th Grade Salary 2025 & Allowances
राजस्थान में आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 राज्य की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस बार कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया गया, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ 21 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। अब सभी को आधिकारिक आंसर की और रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अंतर्गत तय होता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए बेसिक सैलरी से शुरुआत मिलती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता और परिवहन भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल होती हैं। समय के साथ इन वेतनमान और भत्तों में नियमित बढ़ोतरी भी होती रहती है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए यह नौकरी केवल स्थाई वेतन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पदोन्नति के अवसर भी मिलते हैं। अच्छा प्रदर्शन और विभागीय परीक्षाएं पास करने पर कर्मचारी को आगे के पदों तक प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं, जो इस नौकरी को लंबे समय तक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।
Basic Pay, DA HRA और in Hand पूरी सैलरी देखें
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 कुल 53,749 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह सभी पद राजस्थान सरकारी नौकरी के अंतर्गत आते हैं और चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 में वेतन दिया जाएगा। साथ ही, राज्य सरकार की पेंशन योजना भी इन कर्मचारियों पर लागू होगी।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 से ₹56,900 तक रहेगा। बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा व परिवहन भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। अनुमान के अनुसार, हर महीने करीब ₹29,000 से ₹30,000 रुपए हाथ में सैलरी मिल सकती है।
| वेतन का प्रकार | प्रति माह |
|---|---|
| बेसिक सैलरी | 18,000 |
| महंगाई भत्ता | 9,500 |
| मकान किराया भत्ता | 5,000 |
| अन्य भत्ते | 2,500 (लगभग) |
| ग्रॉस सैलरी | 35,000 |
| पीएफ व अन्य कटौतियां | -3,000 |
| इन हैंड सैलरी | 29,000–30,000 |